New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमें दूसरे मैच में एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं।

Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। गिल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया है।

Advertisement

वहीं, कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने जेडन लेनोक्स को प्लेइंग-11 में शामिल किया है, जो डेब्यू कर रहे हैं। लेनोक्स को भारतीय मूल के खिलाड़ी लेग स्पिनर आदित्य अशोक की जगह टीम में मौका मिला है।

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हमने यहां जो पिछले कुछ मैच खेले हैं, कल भी ज़्यादा ओस नहीं थी, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। जैसा कि मैंने कुछ खिलाड़ियों से बात की, उन्होंने बताया जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है।"

उन्होंने पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी पर कहा, "जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास था और हमेशा योगदान देकर, कुछ रन बनाकर बहुत खुश होता हूं। उम्मीद है कि आज यह एक बड़ी पारी होगी। उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमने बीच के ओवरों में जिस तरह से वापसी की, वह बहुत महत्वपूर्ण था, खासकर तेज गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में ज्यादातर विकेट लिए जो इन परिस्थितियों में थोड़ा दुर्लभ है। जिस तरह से वे विविधता के साथ बॉलिंग कर रहे थे, मैं उससे बहुत खुश हूं।"

बता दें कि टीम इंडिया अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज में अभी 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल राजकोट मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेंगे। वहीं, कीवी टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

Advertisement

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत की प्लेइंग-11

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउलक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार