भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की निगाहें पहली बार टी20 चैंपियन बनने पर होंगी। आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

ईश सोढ़ी: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ईश सोढ़ी के नाम है। सोढ़ी 25 मुकाबलों में अब तक 30 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.50 और गेंदबाजी औसत 23.80 का रहा है। सोढ़ी विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने का हुनर भी बखूबी जानते हैं।

Advertisement

मिचेल सैंटनर: मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट निकालने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सैंटनर ने 26 मुकाबलों में भारत के 23 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की कप्तानी संभाल रहे सैंटनर का इकोनॉमी भी महज 7.77 का रहा है।

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं। अर्शदीप ने 9 मुकाबलों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, वह थोड़ा महंगे साबित हुए हैं और उनका इकोनॉमी 9.62 का रहा है। अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

मिचेल सैंटनर: मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट निकालने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सैंटनर ने 26 मुकाबलों में भारत के 23 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की कप्तानी संभाल रहे सैंटनर का इकोनॉमी भी महज 7.77 का रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 18 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 9.0 का रहा है। हार्दिक बल्लेबाजी में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 242 रन भी बना चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार