New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल राजकोट में वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी हैं।

Advertisement

राहुल ने 49वें ओवर में काइल जैमीसन की फुल टॉस गेंद को स्टैंड्स में भेजकर अपना 8वां वनडे शतक लगाया। कर्नाटक के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 87 गेंदों में शतक पूरा किया।

Advertisement

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने 6 डॉट गेंदों के साथ धीमी शुरुआत की। 7वीं गेंद पर खाता खोलने वाले केएल राहुल जैसे ही सहज हुए, विराट कोहली (23) पवेलियन लौट गए।

तनावपूर्ण स्थिति में, केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा (27) के साथ 73 रन की साझेदारी की। इसके बाद 33 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे छोर पर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाकर न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का टारगेट रखा।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 112 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 अपने नाम किया।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 112 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में केएल राहुल की सबसे बड़ी ताकत उनका धैर्य रहा है। चाहे बड़ा लक्ष्य का पीछा करना हो या शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभालना हो, उन्होंने धैर्य और समझदारी से शॉट-सिलेक्शन दिखाया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार