New Zealand: विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम को हासिल करने से महज 25 रन से दूर थे। कोहली ने रविवार को अपनी 623वीं पारी में यह कारनामा किया।

Advertisement

विराट कोहली ने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 644 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे।

Advertisement

अपना 309वां वनडे खेलते हुए कोहली ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आदित्य अशोक के खिलाफ चौका लगाकर 28 हजार रन के आंकड़े को पार किया। इसी के साथ कोहली श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछाड़कर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

विराट कोहली इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे मैच में 74* रन बनाए थे, जिसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135, 102 और 65* रन की पारी खेली। कोहली ने दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी में 131 और 77 रन बनाकर साल 2025 का शानदार अंत किया था।

बीसीए स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। मेहमान टीम को डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 21.4 ओवर में 117 रन की साझेदारी की।

निकोल्स 69 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉनवे ने 67 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली।

Advertisement

बीसीए स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। मेहमान टीम को डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 21.4 ओवर में 117 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार