New Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दिल्ली टेस्ट को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। इस मौके पर पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा है।

Advertisement

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "लड़कों का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन।"

Advertisement

पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, "पूरी सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। गेंद और बल्ले, दोनों से शानदार और निरंतर प्रदर्शन। टीम इंडिया को बधाई। दूसरे टेस्ट मैच में शानदार मुकाबला करने के लिए वेस्टइंडीज को बधाई।"

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "वेस्टइंडीज से थोड़ी चुनौती जरूर मिली, लेकिन भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं।"

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिखा, "टीम इंडिया को बधाई। शानदार खेल। शानदार जीत।"

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने नाबाद 129 रन जुटाए।

Advertisement

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट निकाले। भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड हासिल की।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने नाबाद 129 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार