एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बचपन के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना है कि इस मुकाबले में भारत ही जीतेगा। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को टूर्नामेंट का विजेता बताया है।

Advertisement

कोच महेंद्र सिंह चौहान ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को जीतेगी। भारत एशिया कप में सबसे संतुलित टीम है। भारत की युवा टीम शानदार है। सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, संजू सैमसन और कुलदीप यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस एशिया कप में भारत को कोई भी टीम शिकस्त नहीं दे सकती है। एशिया कप भारत के ही नाम होगा।"

Advertisement

इस मुकाबले को लेकर जम्मू में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना के लिए विधिवत मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान वेदपाठियों ने आईएएनएस से कहा, "भारत अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करता आया है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारत इस मुकाबले में भी पाकिस्तान को हराएगा। हम टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-4 मुकाबले में उतर रही है।

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। ओमान के विरुद्ध 21 रन से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-4 मुकाबले में उतर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम सुपर-4 में पाकिस्तान से भिड़ने के बाद 24 सितंबर को बांग्लादेश से, जबकि 26 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार