एशिया कप 2025 के अंतिम सुपर-4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इसे एशिया कप का सबसे रोमांचक मैच बताया है।

Advertisement

इरफान पठान ने 'एक्स' पर लिखा, "माना जा रहा था कि मैच खत्म हो गया है, लेकिन हमें एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।"

Advertisement

मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस अपनी सीट से चिपके हुए थे। अंतिम ओवरों की एक-एक गेंद फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही थी।

मुकाबले के बाद एक फैन ने स्टेडियम के बाहर आईएएनएस को बताया, "सच कहूं तो मैं एक सुकून भरे मैच की उम्मीद लेकर आया था, लेकिन इस मुकाबले ने मुझे पागलों की तरह चीखने पर मजबूर कर दिया। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला मैच है!"

श्रीलंकाई फैंस ने भी इस रोमांचक मुकाबले को सराहा है। एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "भारत और श्रीलंका को सलाम। यह एक शानदार मैच था, लेकिन सच कहूं तो मेरा दिल अभी भी तेजी से धड़क रहा है!"

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन जुटाए, जबकि तिलक वर्मा ने 49 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम भी 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने 107 रन बनाए, जबकि कुसल परेरा ने 58 रन की पारी खेली।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन जुटाए, जबकि तिलक वर्मा ने 49 रन की नाबाद पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला फाइनल से पहले तैयारियों को पुख्ता करने का मौका था। अब भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मैच में उतरेगी। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार शिकस्त दे चुकी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार