First Test Match Between India: भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को तीसरे दिन के खेल से पहले इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में तकलीफ महसूस की थी। चौका लगाने के दौरान उनकी गर्दन में चोट आई, जिसके बाद गिल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। कप्तान गिल इसके बाद बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं लौटे। बेहतर उपचार के लिए गिल को शाम में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गिल के कोलकाता टेस्ट से बाहर होने की जानकारी देते हुए लिखा, "कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह अस्पताल में निगरानी में हैं। वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।"

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई। एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए। मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने 39, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई। एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी के दौरान दबाव में नजर आई। दूसरे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 35 ओवरों के खेल तक 7 विकेट खोकर सिर्फ 93 रन बनाए हैं। यहां से साउथ अफ्रीका के पास महज 63 रन की लीड है। भारतीय टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका को जल्द समेटकर तीसरे ही दिन मुकाबला अपने नाम करने की होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार