Advertisement

आईपीएल 2025 नीलामी में 19 खिलाड़ियों को शामिल करने के साथ, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी दो दिवसीय नीलामी के दौरान खरीदे गए खिलाड़ियों से खुश हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों का एक संतुलित मिश्रण हासिल किया। उनकी लिस्ट में केएल राहुल (14 करोड़), मिचेल स्टार्क (11.75 करोड़), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (9 करोड़- आरटीएम), हैरी ब्रूक (6.25 करोड़), टी नटराजन (10.75 करोड़), करुण नायर (50 लाख), समीर रिजवी (95 लाख), आशुतोष शर्मा (3.80 करोड़) और मोहित शर्मा (2.20 करोड़) शामिल हैं।

दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (2 करोड़), भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (8 करोड़ रुपये- आरटीएम) और श्रीलंका के गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (75 लाख) के साथ-साथ घरेलू ऑलराउंडर दर्शन नालकंडे (30 लाख रुपये) और विप्रज निगम (50 लाख रुपये) को अपने साथ जोड़ा।

उन्होंने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के अंतिम चरण के दौरान दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फरेरा (75 लाख रुपये), भारत के अजय मंडल (30 लाख रुपये), मावंत कुमार (30 लाख रुपये), त्रिपुराना विजय (30 लाख रुपये) और माधव तिवारी (40 लाख रुपये) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को हासिल किया।

बदानी ने कहा, "हमने अच्छा काम किया है। हमें वे खिलाड़ी मिले हैं जिन्हें हम चाहते थे। हमारे पास एक अच्छा भारतीय कोर है। यह हमारे लिए एक अच्छी नीलामी थी और हमने जो चुना है उससे हम वास्तव में खुश हैं।"

Advertisement

उन्होंने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के अंतिम चरण के दौरान दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फरेरा (75 लाख रुपये), भारत के अजय मंडल (30 लाख रुपये), मावंत कुमार (30 लाख रुपये), त्रिपुराना विजय (30 लाख रुपये) और माधव तिवारी (40 लाख रुपये) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को हासिल किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार