Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 242 रन लगाए।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन के रूप में अभिषेक को एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला।

Advertisement

अभिषेक और ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 79 रन जोड़े। ईशान ने 13 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। हालांकि, एसआरएच के कप्तान रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अभिषेक ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने महज 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। डीसी की तरफ से इकलौता विकेट अक्षर पटेल ने लिया।

अभिषेक और ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 79 रन जोड़े। ईशान ने 13 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। हालांकि, एसआरएच के कप्तान रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अभिषेक ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद ईशान किशन की कप्तानी में इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा के साथ मैदान पर उतरी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार