Gujarat Titans: कुछ लोग अपनी किस्मत को जी-तोड़ मेहनत और संघर्ष के दम पर बदलते हैं। वह दिन-रात पूरी लगन के साथ अपने काम में लगे रहते हैं कि एक दिन उनका भी नाम होगा। ऐसी ही कुछ कहानी मुंबई इंडियंस के उभरते हुए तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की है। अश्वनी क्रिकेट के मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए रोज 11 किलोमीटर साइकल चलाकर जाया करते थे।

Advertisement

अश्वनी को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता था कि तेज बारिश है या फिर चिलचिलाती धूप। अश्वनी के लिए ग्राउंड पर पहुंचकर प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी होता था। वर्षों की मेहनत अब अश्वनी के लिए रंग ला रही है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट निकाले। इससे पहले आईपीएल 2025 में भी अश्वनी ने अपने डेब्यू मुकाबले में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला था और 4 विकेट लेकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

Advertisement

आईपीएल 2025 में अश्वनी कुमार ने मुंबई इंडियंस की तरफ से कुल 7 मुकाबले खेले थे और 11 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, आईपीएल तक पहुंचने का अश्वनी का यह सफर इतना आसान नहीं रहा। अश्वनी में क्रिकेट के प्रति शुरुआत से ही जुनून था। अश्वनी मोहाली के एक छोटे से गांव झंझेरी के रहने वाले हैं। झंझेरी से अश्वनी रोज प्रैक्टिस के लिए साइकिल से मोहाली जाते थे। अश्वनी का एक ही मकसद रहता था कि उन्हें हर हाल में मैदान पर पहुंचना है।

अश्वनी पहली बार शेर-ए पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से सुर्खियों में आए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया और यही से वह आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरों में आए। अश्वनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2019 में किया। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला मैच 2021 में खेला। अश्वनी ने अब तक 2 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में कुल 3 विकेट निकाले हैं, जबकि 4 लिस्ट-ए क्रिकेट मुकाबलों में 3 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल 2025 में अश्वनी कुमार ने मुंबई इंडियंस की तरफ से कुल 7 मुकाबले खेले थे और 11 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, आईपीएल तक पहुंचने का अश्वनी का यह सफर इतना आसान नहीं रहा। अश्वनी में क्रिकेट के प्रति शुरुआत से ही जुनून था। अश्वनी मोहाली के एक छोटे से गांव झंझेरी के रहने वाले हैं। झंझेरी से अश्वनी रोज प्रैक्टिस के लिए साइकिल से मोहाली जाते थे। अश्वनी का एक ही मकसद रहता था कि उन्हें हर हाल में मैदान पर पहुंचना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे अश्वनी ने शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और मैच का रुख ही पूरी तरह से पलट दिया। अश्वनी अगर अपनी इसी लय को पूरे सीजन बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह भविष्य में भारतीय टीम का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार