Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य दिया है।
रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एसआरएच ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए।
इस मैच की पहली ही गेंद पर एसआरएच की टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में झटका लगा। अभिषेक बगैर खाता खोले आउट हुए। यहां से कप्तान ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। हेड 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
ईशान किशन महज 9 रन से अपना दूसरा आईपीएल शतक चूके। उन्होंने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाए। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन, जबकि सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए।
नितीश रेड्डी 13 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 24 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट हाथ लगा।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शुरुआती चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 4 में से 3 मैच गंवाकर सनराइजर्स हैदाराबाद सातवें पायदान पर मौजूद है।
नितीश रेड्डी 13 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 24 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट हाथ लगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।