Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध नाबाद 101 रन बनाए। 45 गेंदों की इस पारी में तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यह आईपीएल के इतिहास में एमआई की तरफ से बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी है।

Advertisement

तिलक वर्मा ने इस मामले में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतकों के मामले में कैमरून ग्रीन दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में यह कारनामा कर चुके थे।

Advertisement

तिलक वर्मा ने अपनी पारी की शुरुआती 22 गेंदों पर महज 19 रन बनाए थे, लेकिन अगली 23 गेंदों पर उन्होंने 82 रन कूटे। तिलक आईपीएल मैच की एक पारी में डेथ ओवर्स (16-20) के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 16-20 ओवरों के बीच 18 गेंदों में 65 रन जुटाए। इस लिस्ट में उनसे ऊपर क्विंटन डी कॉक (71 रन), टिम डेविड (69 रन), आंद्रे रसेल (68 रन), ऋषभ पंत (67 रन) और एबी डिविलियर्स (65 रन) हैं।

इस पारी के साथ तिलक गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मुंबई इंडियंस की तरफ से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।

तिलक वर्मा ने अपनी पारी की शुरुआती 22 गेंदों पर महज 19 रन बनाए थे, लेकिन अगली 23 गेंदों पर उन्होंने 82 रन कूटे। तिलक आईपीएल मैच की एक पारी में डेथ ओवर्स (16-20) के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 16-20 ओवरों के बीच 18 गेंदों में 65 रन जुटाए। इस लिस्ट में उनसे ऊपर क्विंटन डी कॉक (71 रन), टिम डेविड (69 रन), आंद्रे रसेल (68 रन), ऋषभ पंत (67 रन) और एबी डिविलियर्स (65 रन) हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार