Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, समीर रिजवी इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा।

Advertisement

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसी की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार