Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कप्तान ईशान किशन की विस्फोटक पारी की बदौलत मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। एसआरएच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड नहीं चले। हेड 11 और शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी फ्लॉप रहे और मात्र 1 रन बना सके। 29 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी एसआरएच को कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला।
बतौर एसआरएच कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे ईशान किशन ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए विस्फोटक अर्धशतक लगाया। किशन शतक से चूक गए, लेकिन उनकी कप्तानी पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक सम्मानित स्कोर तक पहुंचा दिया। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। एसआरएच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड नहीं चले। हेड 11 और शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी फ्लॉप रहे और मात्र 1 रन बना सके। 29 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी एसआरएच को कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच से अपने आईपीएल करियर का डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी की। वह आरसीबी की तरफ से सबसे सफल और किफायती गेंदबाज रहे। डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड महंगे रहे। शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन लुटाकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।