Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के ओवर में छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले प्रभसिमरन महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

Advertisement

प्रभसिमरन से पहले आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ही कर सके हैं। रहाणे ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज एस अरविंद के ओवर में लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए थे। वहीं, शॉ ने यह खास उपलब्धि आईपीएल 2021 में शिवम मावी के खिलाफ हासिल की थी। प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की पारी के छठे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रभसिमरन ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

Advertisement

प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पंजाब किंग्स की तरफ से इस लीग में चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। पीबीकेएस के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 2018 में सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

प्रभसिमरन से पहले आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ही कर सके हैं। रहाणे ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज एस अरविंद के ओवर में लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए थे। वहीं, शॉ ने यह खास उपलब्धि आईपीएल 2021 में शिवम मावी के खिलाफ हासिल की थी। प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की पारी के छठे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रभसिमरन ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वहीं, नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए। राहुल-नीतीश ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 220 रन जोड़े और आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार