लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे (George Linde) को टीम में शामिल किया गया है।
हसरंगा को एलएसजी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लग गई। इस चोट से वह अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह इस आईपीएल सीजन टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
दूसरी ओर, जॉर्ज लिंडे को एलएसजी ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनके पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है।
लिंडे ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 403 रन बनाए हैं और 35 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा, वह कुल मिलाकर 250 से ज्यादा टी20 मैच खेल चुके हैं, जो उन्हें एक अनुभवी ऑलराउंडर बनाता है।
KKR vs LSG मैच का रोमांचक अंत: इस बीच, एलएसजी ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 182 रन का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी रहे। आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मुकुल चौधरी ने नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे, जिसने टीम को यादगार जीत दिलाई।