New Delhi: गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मैच में वाशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की।

Advertisement

यह गुजरात टाइटंस के लिए तीसरे विकेट या उससे निचले क्रम पर तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस लिस्ट में शीर्ष पर जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी है, जिसने साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 119 रन जोड़े थे। वहीं, डेविड मिलर और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने साल 2022 के क्वालीफायर मैच में राजस्थानर रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 106 रन की अटूट साझेदारी की थी।

Advertisement

बुधवार को खेले जा रहे मैच में इस साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। यह घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी का दूसरा 200+ का स्कोर है। पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस टीम ने 209/4 का स्कोर खड़ा किया था। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने 9 बार ऐसा किया है।

गुजरात टाइंटस ने आईपीएल इतिहास में कुल 18 बार (किसी भी पारी में) 200 का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान 13 बार अहमदाबाद में, तीन बार दिल्ली में, और एक-एक बार जयपुर और मुल्लनपुर में यह कारनामा किया।

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मैच में गुजरात टाइटंस ने महज 2.1 ओवर में साई सुदर्शन के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। सुदर्शन टीम के खाते में 12 रन का ही योगदान दे सके।

गुजरात टाइंटस ने आईपीएल इतिहास में कुल 18 बार (किसी भी पारी में) 200 का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान 13 बार अहमदाबाद में, तीन बार दिल्ली में, और एक-एक बार जयपुर और मुल्लनपुर में यह कारनामा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार