मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल 2026 के बीच अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स एमआई टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, विल जैक्स को मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों संग मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। जैक्स का टीम से जुड़ना एमआई के लिए राहत भरी खबर है। जैक्स का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने 8 मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 176 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे। वहीं, गेंद से भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था।

Advertisement

मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल 2026 के बीच अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स एमआई टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 199 रन लगाए। टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। हालांकि, एमआई के बल्लेबाजों के साथ-साथ इस मुकाबले में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी उम्दा रहा। अश्वनी कुमार ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अल्लाह गजनफर ने 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम महज 100 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास की रनों के लिहाज से यह चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि यह गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी हार भी रही।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार