श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है। बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के एक अधिकारी ने बताया कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह अपने हमवतन कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे। मेंडिस को पहले ही मंजरी मिल चुकी है।

Advertisement

हसरंगा और पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिससे उनके आईपीएल 2026 में समय पर शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बजाय उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इन खिलाड़ियों की एनओसी इनके फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा, आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने भी कई टीमों की परेशानी बढ़ाई है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार