Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले में हार्दिक को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है।

Advertisement

दरअसल, मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद अपने रन-अप पर लौटते हुए हार्दिक ने जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स को गिरा दिया था। हार्दिक ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

हार्दिक ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया। हार्दिक का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर डाले, जबकि बल्लेबाजी में 27 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 26 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई इंडियंस को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। रोहित शर्मा 15 रन ही बना सके, तो रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। नमन धीर अपना खाता तक नहीं खोल सके।

हार्दिक ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया। हार्दिक का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर डाले, जबकि बल्लेबाजी में 27 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 26 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, एमआई के गेंदबाज 148 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और केकेआर ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार