Indian Premier League: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं। मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है। बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड। गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं।"

Advertisement

आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, "अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य सेट करते समय 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय 2 ओवर पहले जीत सकते हैं। मैं अगर कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम का इससे नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं।"

वैभव ने कहा कि मुझे पापा और मेरे कोच गाइड करते रहते हैं। यहां मेरे गार्जियन रोमी सर हैं। ये सभी लोग मुझे बताते रहते हैं कि सफर बहुत लंबा है, और यह अभी शुरू हुआ है। आपको अपने प्रोसेस और अपने काम पर फोकस करना होगा। इधर-उधर देखे बिना गेम पर ध्याना लगाए रखना होगा।

आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, "अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य सेट करते समय 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय 2 ओवर पहले जीत सकते हैं। मैं अगर कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम का इससे नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 21 के स्कोर पर लगा। जायसवाल 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का तूफान आया। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने मैच को आरसीबी की झोली में डाल दिया था। साझेदारी का आकर्षण वैभव सूर्यवंशी ने रहे। वैभव ने एक बार फिर 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली। वैभव की पारी ने ही मैच में अंतर पैदा किया। वैभव का विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 67 रन की साझेदारी करते हुए आरआर को 2 ओवर पहले 202 तक पहुंचाकर 6 विकेट से जीत दिला दी। जुरेल 43 गेंदों पर 3 छ्क्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार