आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एडवर्ड्स के स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पायने को हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जैक एडवर्ड्स चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड पायने को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"

Advertisement

जैक एडवर्ड्स का बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है। कप्तान पैट कमिंस पहले ही शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में टीम का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। पायने ने इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ एक वनडे मैच खेला है। हालांकि, वह अब तक खेले 233 टी20 मुकाबलों में 304 विकेट निकाल चुके हैं। 35 वर्षीय गेंदबाज से एसआरएच को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जैक एडवर्ड्स चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड पायने को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम 14 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी थी, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अभिषेक और हेड के सस्ते में आउट होने के बाद पिछले सीजन टीम के मध्यक्रम की पोल कई बार खुली थी। वहीं, टीम के गेंदबाज भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में इस सीजन टीम जोरदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार