Lucknow Super Giants: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।

Advertisement

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 17 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। शमी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल (22) को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) का विकेट खो दिया। टीम ने इसी स्कोर पर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (8) का विकेट भी खो दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 32 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में इतने ही रन जोड़कर टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

रियान 19 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेटमायर ने रवींद्र जडेजा के साथ 15 रन जुटाए। हेटमायर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से डोनोवन फरेरा के साथ जडेजा ने 33 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। फरेरा 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जडेजा ने शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

रियान 19 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेटमायर ने रवींद्र जडेजा के साथ 15 रन जुटाए। हेटमायर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से डोनोवन फरेरा के साथ जडेजा ने 33 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। फरेरा 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, ऋषभ पंत की कमान में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 2 बदलाव किए गए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मुकाबले में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव को शामिल किया गया है। इनके अलावा, मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव इस मैच का हिस्सा हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार