बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल की मेजबानी का अधिकार छिन गया है। इस सीजन का फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाना था, लेकिन अब यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। स्थानीय अधिकारियों और स्टेकहोल्डर्स की तरफ से लगातार आ रही विवादित मांगों और इंतजामों से जुड़ी चिंताओं के चलते यह फैसला लिया गया है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल अधिकारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के लगातार संपर्क में थे, लेकिन बातचीत इसलिए नहीं बन सकी, क्योंकि केएससीए की कुछ मांगें 'बहुत ज्यादा और नामंजूर करने लायक' मानी गईं। इनमें सदस्यों और नेताओं के लिए पास की मांग भी शामिल थी।

Advertisement

टिकटों की कालाबाजारी की खबरों ने स्थिति को और जटिल बना दिया, जिससे आयोजन की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। इसी के बाद टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया, ताकि आयोजन बेहतर तरीके से हो सके और व्यवस्थाओं पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके।

सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया, "आईपीएल के अधिकारी केएससीए के अधिकारियों के लगातार संपर्क में थे। लेकिन, उनकी मांगें, जिनमें सदस्यों और नेताओं के लिए पास की मांग भी शामिल थी, बहुत ज्यादा और नामंजूर करने लायक मानी गईं। टिकटों की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आई थीं। इन्हीं वजहों से आईपीएल फाइनल का वेन्यू बेंगलुरु से बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया।"

आमतौर पर आईपीएल का फाइल मैच मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खेला जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछला सीजन जीता था, ऐसे में आईपीएल 2026 के फाइनल मैच की मेजबानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को ही मिलनी चाहिए थी, लेकिन बीसीसीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि स्थानीय अधिकारियों की कुछ मांगें 'बीसीसीआई के तय नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर' थीं, इसलिए बेंगलुरु में फाइनल करवाना मुमकिन नहीं होगा।

बीसीसीआई ने एक रिलीज में कहा, "इस सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भव्य फाइनल के साथ होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह एक शानदार फाइनल के लिए मंच तैयार करेगा। कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल वजहों से, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ इस सीजन में एक खास मामले के तौर पर तीन जगहों पर होंगे।"

Advertisement

आमतौर पर आईपीएल का फाइल मैच मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खेला जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछला सीजन जीता था, ऐसे में आईपीएल 2026 के फाइनल मैच की मेजबानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को ही मिलनी चाहिए थी, लेकिन बीसीसीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि स्थानीय अधिकारियों की कुछ मांगें 'बीसीसीआई के तय नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर' थीं, इसलिए बेंगलुरु में फाइनल करवाना मुमकिन नहीं होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

लीग स्टेज के 70 मुकाबलों के बाद, प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 'क्वालीफायर 1' से होगी। इसके बाद, मैच न्यू चंडीगढ़ के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। यहां 27 मई को 'एलिमिनेटर' खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में 29 मई को 'क्वालीफायर 2' भी होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार