आईपीएल 2026 के 59वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 7 विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की दमदार पारी खेली।

Advertisement

मार्श ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं। मार्श इस सीजन खेले 12 मुकाबलों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 467 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में सीएसके की ओर से 20 रनों की पारी खेलने वाले संजू सैमसन आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन इस सीजन 12 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 450 रन बना चुके हैं।

Advertisement

Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 59वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 7 विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की दमदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन अब तक खेले 12 मुकाबलों में 22 विकेट निकाल चुके हैं। वही, गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलते हुए कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, राशिद खान 16 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (16 विकेट) पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इस सीजन खेल रहे कार्तिक त्यागी 16 विकेट लेकर छठे पायदान पर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार