Gujarat Titans: तिलक वर्मा के विस्फोटक और यादगार शतक की बदौलत आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की लगातार हार का सिलसिला टूट गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 रन से जीत हासिल कर एमआई ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है।

Advertisement

तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 101 रन की पारी की बदौलत एमआई ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जीटी 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई।

Advertisement

जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

जीटी 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे,जबकि जीटी को हराने के बाद एमआई 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर आई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है। क्लासेन ने 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार