आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम एक या दो शॉट पीछे रह गए।

Advertisement

रजत पाटीदार ने कहा, "हमें पता था कि लक्ष्य कैसे हासिल करना है। लड़कों ने अच्छा खेला। सभी बल्लेबाजों ने अच्छा इंटेंट दिखाया। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। हम अंत तक गए, बस एक या दो शॉट पीछे रह गए। हमारे पास चार और मैच हैं। हम मैच दर मैच लक्ष्य बनाकर चलेंगे।"

Advertisement

एलएसजी के लिए शतक लगाने वाले मिशेल मार्श के बारे में पाटीदार ने कहा, "वह बहुत बढ़िया खेले। उन्होंने हम पर दबाव बनाया, खासकर पावरप्ले में। मार्श की पारी बेहतरीन थी। मैं संशय में था कि पावरप्ले के बाद उनके सामने किसे गेंदबाजी दूं।"

बारिश से बाधित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने विस्फोटक शतक लगाया। आईपीएल में किसी एलएसजी के बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक था। 49 गेंदों पर शतक लगाने वाले मार्श ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 111 रनों की पारी खेली। मार्श की इस पारी की बदौलत एलएसजी ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए।

एलएसजी के लिए शतक लगाने वाले मिशेल मार्श के बारे में पाटीदार ने कहा, "वह बहुत बढ़िया खेले। उन्होंने हम पर दबाव बनाया, खासकर पावरप्ले में। मार्श की पारी बेहतरीन थी। मैं संशय में था कि पावरप्ले के बाद उनके सामने किसे गेंदबाजी दूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी शुरुआत खराब रही। जैकब बेथेल 4 और कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। देवदत्त पड्डिकल 25 गेंदों पर 34, रजत पाटीदार के 31 गेंदों पर 61, टिम डेविड के 17 गेंदों पर 40, क्रुणाल पांड्या के 16 गेंदों पर नाबाद 28 और रोमारियो शेफर्ड के 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन के बावजूद आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और मैच 9 रन से हार गई। मार्श प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार