इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। असल में यहां काफी बारिश हुई है। इसलिए, भले ही यह लाल मिट्टी की विकेट है, फिर भी इसमें थोड़ी नमी होगी। हम कोशिश करेंगे कि शुरुआती कुछ ओवरों में इसका फायदा उठाएं और फिर देखें कि हम खेल में आगे कैसे बढ़ते हैं। कप्तानी बनकर अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही भावुक कर देने वाला अनुभव है। मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं। 17 साल की उम्र से लेकर अब कप्तान के तौर पर यहां तक का जो सफर मैंने तय किया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि मुझे मिला समर्थन जबरदस्त रहा है।"

Advertisement

पराग ने कहा, "मेरे सभी साथी खिलाड़ी मेरे लिए बहुत मददगार और सहयोगी रहे हैं। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा सीजन साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। आज के मैच में हमारे विदेशी खिलाड़ी नांद्रे, जोफ्रा, डोनोवन और शिमरॉन हेटमायर हैं।"

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "सच कहूं तो, पहले गेंदबाजी करना एक बहुत ही आसान फैसला था। विकेट काफी समय से कवर्स के नीचे था, और मौसम भी बादलों वाला था, इसलिए हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते, लेकिन फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। हमारे आज के 4 विदेशी खिलाड़ी मैट शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी हैं।"

सीएसके और उसके फैंस के लिए यह मैच बेहद भावनात्मक है। एक तरफ टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी की वजह से मैच का हिस्सा नहीं हैं, तो दूसरी तरफ टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे रवींद्र जडेजा इस बार आरआर की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं, लंबे समय तक आरआर के कप्तान रहे संजू सैमसन इस बार सीएसके का हिस्सा हैं।

आरआर की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

आरआर की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार