पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर पीयूष चावला को गुजरात टाइटंस (जीटी) आईपीएल 2026 का खिताब जीतने में सक्षम दिख रही है। आईपीएल 2022 की विजेता जीटी इस सीजन 18 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर रहते हुए क्वालीफायर-1 में पहुंची है। अब उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। जीटी इस मुकाबले को जीतकर सीधे फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

Advertisement

चावला ने 'जियोहॉटस्टार' के 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर कहा, "किसी भी कप्तान के लिए, अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के विकल्पों को असरदार तरीके से रोटेट करना बहुत जरूरी होता है। आपके पास हथियार हो सकते हैं, लेकिन यह जानना कि सही समय पर उनका इस्तेमाल कब करना है, यही बात एक अच्छे कप्तान को एक महान कप्तान से अलग बनाती है। शुभमन गिल ने इस सीजन में यह काम बहुत शानदार तरीके से किया है, उन्होंने बहुत अधिकार और स्पष्टता के साथ कप्तानी की है। एक लीडर से आप ठीक यही उम्मीद करते हैं- सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि एक ऐसा लीडर जो मैदान पर टीम का मार्गदर्शन करे। उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी कप्तानी भी उतनी ही प्रभावशाली रही है।"

Advertisement

पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर पीयूष चावला को गुजरात टाइटंस (जीटी) आईपीएल 2026 का खिताब जीतने में सक्षम दिख रही है। आईपीएल 2022 की विजेता जीटी इस सीजन 18 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर रहते हुए क्वालीफायर-1 में पहुंची है। अब उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। जीटी इस मुकाबले को जीतकर सीधे फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

जीटी ने इस सीजन लगातार दो हार के साथ अपना अभियान निराशाजनक तरीक से शुरू किया था, जिसके बाद इस टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद जीटी को दो हार झेलनी पड़ी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत के बाद जीटी ने एक बार फिर लय पकड़ते हुए लगातार 5 मुकाबले अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन के विशाल अंतर से रौंदा है। ऐसे में यह टीम बुलंद हौसले के साथ क्वालीफायर-1 में उतरने के लिए तैयार है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार