Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की शुरुआत इस सीजन शानदार रही है। 36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज आरसीबी के लिए पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी ट्रंप कार्ड साबित हो रहा है। यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि भुवनेश्वर कुमार हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया है। भुवनेश्वर इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाल चुके हैं। आरसीबी की तरफ से इस सीजन खेलते हुए भुवनेश्वर ने न सिर्फ विकेट निकाले हैं, बल्कि वह काफी किफायती भी रहे हैं। उन्होंने 8.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर पावरप्ले और अंतिम ओवर्स दोनों में ही लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में जोश हेजलवुड आरसीबी की तरफ से खेलते हुए अभी लय में दिखाई नहीं दिए हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की सफलता ने उनकी नाकाम को भी अब तक बखूबी छुपाकर रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर ने पावरप्ले में ही 3 विकेट निकाले थे। भले ही भुवनेश्वर की उम्र बढ़ रही हो, लेकिन वह अपनी शानदार गेंदबाजी से युवा गेंदबाजों को पूरी टक्कर दे रहे हैं।

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया है। भुवनेश्वर इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाल चुके हैं। आरसीबी की तरफ से इस सीजन खेलते हुए भुवनेश्वर ने न सिर्फ विकेट निकाले हैं, बल्कि वह काफी किफायती भी रहे हैं। उन्होंने 8.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर पावरप्ले और अंतिम ओवर्स दोनों में ही लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2025 में भी भुवनेश्वर ने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में अपनी गेंदबाजी से अहम रोल अदा किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में कुल 17 विकेट निकाले थे। 36 साल के हो चले भुवनेश्वर पर बढ़ती उम्र का कोई असर नजर नहीं आया है। उनकी फिटनेस भी कमाल की नजर आई है और गेंदबाजी के साथ-साथ वह फील्डिंग में भी अहम योगदान देते हुए नजर आए हैं। भुवनेश्वर अगर इसी लय के साथ आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में गेंदबाजी करने में सफल रहे, तो आरसीबी के लिए खिताब का बचाव करने का रास्ता आसान हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार