Mumbai Indians: रयान रिकेल्टन के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 244 रन का विशाल टारगेट दिया है।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। जैक्स 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद रिकेल्टन ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 8 गेंदों में 17 रन जुटाए। सूर्या 5 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल रहा।

मुंबई इंडियंस ने 8.3 ओवरों में 110 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिकेल्टन ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। नमन 17 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रिकेल्टन ने हार्दिक पांड्या के साथ 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया। कप्तान पांड्या 15 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए।

रयान रिकेल्टन 55 गेंदों में 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की मदद से एमआई ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

यहां से रिकेल्टन ने हार्दिक पांड्या के साथ 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया। कप्तान पांड्या 15 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे और ईशान मलिंगा के साथ यह मुकाबला खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार