Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले महज चौथे बल्लेबाज बने हैं। सीएसके की ओर से उनसे पहले यह मुकाम एमएस धोनी (234 छक्के), सुरेश रैना (180 छक्के), और शिवम दुबे (105 छक्के) ने हासिल किया है। ऋतुराज ने मुश्किल हालातों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 49 गेंदों में पूरा किया। ऋतुराज सीएसके की तरफ से आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज भी बने हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले सीएसके को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 15 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद उर्विल पटेल महज 4 रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले महज चौथे बल्लेबाज बने हैं। सीएसके की ओर से उनसे पहले यह मुकाम एमएस धोनी (234 छक्के), सुरेश रैना (180 छक्के), और शिवम दुबे (105 छक्के) ने हासिल किया है। ऋतुराज ने मुश्किल हालातों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 49 गेंदों में पूरा किया। ऋतुराज सीएसके की तरफ से आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज भी बने हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, ऋतुराज एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में ऋतुराज ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। ऋतुराज की कप्तानी पारी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाने में सफल रही। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अरशद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट निकाला।