Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। एमआई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं।

Advertisement

कोहली-रोहित के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं। अपनी कप्तानी में रोहित मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। एमआई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत पाटीदार भी शानदार लय में दिखाई दिए, और उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया, तो रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार