Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तुषार देशपांडे की जगह पर बृजेश शर्मा को मौका दिया गया है। टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक सूखी विकेट मानी जा रही है। बारिश की वजह से इसमें थोड़ी नमी है, इसलिए हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। तुषार आराम कर रहे हैं और उनकी जगह बृजेश आए हैं।"

Advertisement

आरसीबी ने भी अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। जोश हेजलवुड फिट होकर जैकब डफी की जगह पर टीम में लौट आए हैं। टॉस हारने के बाद रजत पाटीदार ने कहा, "यह घर से बाहर हमारा पहला मुकाबला है। आप सभी का धन्यवाद। मुझे लगता है कि आप हमें यह महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा घरेलू मैदान है, इसलिए हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। दुर्भाग्य से इस मैच में डफी नहीं खेल पाएंगे। डफी की जगह जोश हेजलवुड खेलेंगे। पिछले मैच में डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि, हर कोई जानता है कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और एक स्पेशलिस्ट हैं।"

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा है। यशस्वी 3 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 170 रन बना चुके हैं। वहीं, वैभव 248 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 122 रन बना चुके हैं। ध्रुव जुरैल ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा की तिकड़ी का प्रदर्शन दमदार रहा है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

दूसरी ओर, आरसीबी ने इस सीजन अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में है। देवदत्त पडिक्कल लगातार दो मुकाबलों में अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि विराट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। फिल साल्ट और रजत पाटीदार का प्रदर्शन भी दमदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टिम डेविड ने भी 25 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी की जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में टीम को सफलता दिलाई है। वहीं, क्रुणाल पांड्य और सुयश शर्मा बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा है। यशस्वी 3 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 170 रन बना चुके हैं। वहीं, वैभव 248 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 122 रन बना चुके हैं। ध्रुव जुरैल ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा की तिकड़ी का प्रदर्शन दमदार रहा है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आरआर की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार