Mumbai Indians: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ रिकेल्टन एमआई की तरफ से सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। जयसूर्या ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतनी ही गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

Advertisement

कैमरून ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

वानखेड़े स्टेडियम में एसआरएच के विरुद्ध बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

कैमरून ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

वानखेडे़ स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस टीम के लिए रिकेल्टन (नाबाद 123) के अलावा, विल जैक्स ने 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रन, जबकि नमन धीर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार