टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन ने न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिलायी, बल्कि अंकतालिका में भी आगे ले गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएसके एक समय 45 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को और कोई सफलता नहीं लेने दी और 17.3 ओवर में टीम को 2 विकेट पर 159 रन पर पहुंचाते हुए 8 विकेट से जीत दिला दी। सैमसन 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा 31 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद और मैच विजयी 114 रन की साझेदारी हुई। सीएसके ने जीत के साथ ही डीसी को 2 अंक पीछे छोड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के 8-8 अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक है। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
आइए देखते हैं कि डीसी और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
पंजाब किंग्स 9 मैचों से 13 अंक लेकर पहले, आरसीबी 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
पंजाब किंग्स 9 मैचों से 13 अंक लेकर पहले, आरसीबी 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।