Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की सलामी जोड़ी के रूप में संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने फैंस को खासा निराश किया है। शुरुआती पांच मुकाबलों में यह सलामी जोड़ी कुल 124 रन जुटा सकी है। आइए, इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

Advertisement

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन (6) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) ने 2 ओवरों में महज 14 रन जोड़े थे। खराब शुरुआत के बाद टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। चेन्नई ने मैच 8 विकेट से गंवा दिया।

Advertisement

3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के विरुद्ध संजू (7)-गायकवाड़ (28) की जोड़ी 2 ओवरों में सिर्फ 14 ही रन जुटा सकी। टीम ने इस मैच में 209/5 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन मैच पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

सीएसके की टीम 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरी। इस मैच में 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की सलामी जोड़ी पांचवीं गेंद पर ही टूट गई। संजू 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गायकवाड़ ने महज 7 रन की पारी खेली। सीएसके 19.4 ओवरों में सिर्फ 207 रन पर सिमट गई, जिसके साथ आरसीबी ने मैच 43 रन से अपने नाम किया।

3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के विरुद्ध संजू (7)-गायकवाड़ (28) की जोड़ी 2 ओवरों में सिर्फ 14 ही रन जुटा सकी। टीम ने इस मैच में 209/5 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन मैच पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध खेले जा रहे मैच में इस टीम को 2.2 ओवर में शुरुआती झटका लगा। गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार