सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।

Advertisement

एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।

Advertisement

आइए देखते हैं कि एसआरएच - पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है।

एसआरएच 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार