Royal Challengers Benglauru: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए।

Advertisement

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जीटी की शुरुआत कमाल की रही और शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए, तो साई सुदर्शन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद सुयश शर्मा का शिकार बने।

Advertisement

हालांकि, सुदर्शन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों का योगदान दिया।

वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जेसन होल्डर ने अंतिम ओवरों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 23 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

हालांकि, सुदर्शन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की अगुवाई में इस मुकाबले में साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर उतरी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार