Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने का फैसला किया। टीम ने यह कदम अपने सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने और एकजुटता दिखाने के लिए उठाया।
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, "हमारे सपोर्ट स्टाफ की बेटी के आकस्मिक निधन के कारण, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आज परिवार की याद और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए काली पट्टी बांधेंगे।"
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि आईपीएल 2026 में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने 7 में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। यह टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें अपनी किस्मत बदलने की सख्त जरूरत है।
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इस टीम ने अपने पिछले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एसआरएच की कोशिश जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी।
वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि आईपीएल 2026 में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने 7 में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। यह टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें अपनी किस्मत बदलने की सख्त जरूरत है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार के साथ इस मुकाबले में उतरी है।