Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से होनी है। आरआर ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, एमआई को आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में आरआर के ये 5 खिलाड़ी एमआई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में शानदार लय में दिखाई दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए। वैभव पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज अगर क्रीज पर टिक गया, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़ा टोटल खड़ा कर सकती है।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल: वैभव सूर्यवंशी के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में खेली अब तक दोनों ही पारियों में यशस्वी की बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज के साथ-साथ सूझबूझ भी नजर आई है, और इसी कारण वह एमआई के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

ध्रुव जुरेल: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। जुरेल ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। जुरेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ पारी को बुनने की काबिलियत भी रखते हैं। नंबर तीन की बल्लेबाजी पोजीशन जुरेल को खूब रास भी आई है।

यशस्वी जायसवाल: वैभव सूर्यवंशी के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में खेली अब तक दोनों ही पारियों में यशस्वी की बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज के साथ-साथ सूझबूझ भी नजर आई है, और इसी कारण वह एमआई के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब तक खेले 2 मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। आर्चर की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ अच्छी लाइन एंड लेंथ भी नजर आई है, जो शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर ने पारी के 19वें ओवर में सिर्फ 4 रन खर्च करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार