आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीमें आमने-सामने थीं। सीएसके ने दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को उसके घर में 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस जीत को टीम के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को समर्पित किया।

Advertisement

मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, "मुकेश के लिए यह काफी मुश्किल था। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करूंगा। उस बुरी स्थिति से बाहर आने के लिए, मानसिक रूप से बहुत मेहनत करनी पड़ती है। वह टीम के लिए वापस आए। उन्हें पता था कि हमें उनकी जरूरत है। हमने पहले भी बात की थी। हम मैच जीतना चाहते थे और खुशी है कि सभी ने मदद की और उनके लिए वहां मौजूद रहना चाहते थे।"

Advertisement

मुकेश चौधरी की मां का निधन मंगलवार को हो गया था। इस घटना के बाद वह घर लौटे थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े और शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुकेश ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए। मैच के दौरान सीएसके के खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने बाएं हाथ पर काली पट्टी बांध कर उतरे थे।

मैच की बात करें तो एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन का दूसरा शतक लगाया। सैमसन ने 54 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। एमआई के खिलाफ सीएसके के किसी भी बल्लेबाज की यह सबसे बड़ी पारी थी।

208 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। एमआई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए।

मैच की बात करें तो एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन का दूसरा शतक लगाया। सैमसन ने 54 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। एमआई के खिलाफ सीएसके के किसी भी बल्लेबाज की यह सबसे बड़ी पारी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार