Gujarat Titans: तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एमआई ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम को 1.5 ओवर में डेब्यूटेंट दानिश मालेवार (2) के रूप में महज 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन ये जोड़ी 10 गेंदों में 15 रन से ज्यादा नहीं बना सकी।

क्विंटन टीम के खाते में महज 13 रन का योगदान दे सके। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर चलते बने। मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला।

नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए।

एमआई ने 17वें ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे। तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। अशोक शर्मा के इस ओवर में कुल 26 रन पिटे। 19वें ओवर की समाप्ति तक तिलक वर्मा 80 रन बना चुके थे, जिसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया। तिलक वर्मा 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने 33 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट निकाला।

Advertisement

नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार