Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि टीम के बल्लेबाजों ने 15 से 20 रन कम बनाए, जिसका खामियाजा आरसीबी को भुगतना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रजत ने कहा, "मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि हमने 15 से 20 रन कम बनाए। विराट और साल्ट ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन 12-13 ओवरों के बाद हमने कुछ ही ओवरों में लगातार विकेट गंवा दिए, जिससे हम थोड़ा पिछड़ गए। मुझे लगता है कि पहली पारी में पिच थोड़ी मुश्किल थी। हालांकि, हमने जिस तरह से अंतिम ओवरों में लड़ाई लड़ी, वह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। मैंने अभी-अभी गेंदबाजों से बात की थी कि आप जो भी करें, उसमें पूरी तरह स्पष्ट रहें। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे लगता है कि हम वापस जाकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंगे और उन्हें सुधारेंगे।"
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पूरी तरह से फिट न होने के कारण मैच प्रेजेंटेशन में कार्यवाहक कप्तान के तौर पर पहुंचे केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था। मैं देख सकता था कि विराट और फिल साल्ट इस बात से खुश नहीं थे कि गेंद किस तरह से बल्ले पर आ रही थी। पहले छह ओवरों में हमारे तीन विकेट गिरने से चीजें आसान नहीं रहीं। हालांकि, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह एक बहुत ही अच्छा क्रिकेट मैच था।"
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रजत ने कहा, "मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि हमने 15 से 20 रन कम बनाए। विराट और साल्ट ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन 12-13 ओवरों के बाद हमने कुछ ही ओवरों में लगातार विकेट गंवा दिए, जिससे हम थोड़ा पिछड़ गए। मुझे लगता है कि पहली पारी में पिच थोड़ी मुश्किल थी। हालांकि, हमने जिस तरह से अंतिम ओवरों में लड़ाई लड़ी, वह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। मैंने अभी-अभी गेंदबाजों से बात की थी कि आप जो भी करें, उसमें पूरी तरह स्पष्ट रहें। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे लगता है कि हम वापस जाकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंगे और उन्हें सुधारेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
राहुल से जब पूछा गया कि क्या अंतिम ओवरों में उन्हें घबराहट महसूस हुई, तो इसके जवाब में स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स पर पूरा भरोसा था। राहुल ने कहा कि स्टब्स और मिलर साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए रोजाना ऐसा करते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 176 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल करने में सफल रही। टीम की तरफ से केएल राहुल ने 57 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबके मिलर ने 22 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे।