New Chandigarh: पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली। इसी के साथ जायसवाल आरआर की तरफ से सर्वाधिक आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

मंगलवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ 3.2 ओवरों में 51 रन जुटाए।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में जोस बटलर और संजू सैमसन संयुक्त रूप से 'नंबर-1' हैं। बटलर ने 82 पारियों में 25 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि संजू 144 पारियों में इतने ही अर्धशतक जमा चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 93 पारियों में 19 अर्धशतक लगाए, जबकि शेन वॉटसन 76 पारियों में 16 अर्धशतकों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इस पारी में मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 62 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30-30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 93 पारियों में 19 अर्धशतक लगाए, जबकि शेन वॉटसन 76 पारियों में 16 अर्धशतकों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विपक्षी खेमे से यश राज ने 41 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार