Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफ़ी के दूसरे राउंड में इशान किशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बेहतरीन वापसी करते हुए एक बेहतरीन शतक जड़ा। अनंतपुर में इंडिया बी के ख़िलाफ़ उन्होंने सिर्फ़ 126 गेंदों में 111 रनों की प्रभावी पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक इंडिया सी की टीम ने पांच विकेट के नुक़सान पर 357 रन बना लिए हैं।

Advertisement

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि 10 सितंबर को बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफ़ी के लिए सभी टीमों में जिन बदलावों की घोषणा की थी, उसमें किसी भी टीम में किशन का नाम नहीं था। किशन मैच की पूर्वसंध्या पर इंडिया सी की टीम में शामिल हुए थे। एक तथ्य यह भी है कि पहले राउंड के दौरान सभी टीमों के लिए जिन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हुई थी, उसमें किशन इंडिया डी की टीम में नामित किए गए थे। हालांकि एक छोटी सी चोट के कारण वह पहले राउंड के मैच में शामिल नहीं हो पाए थे।

Advertisement

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया सी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एंकल मुड़ जाने के कारण ऋतुराज गायकवाड़ रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी और वह बाद में बल्लेबाज़ी करने भी आए।

इसके बाद साई सुदर्शन और रजत पाटीदार के बीच 96 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई लेकिन रजत के आउट होने के तुरंत बाद सुदर्शन भी पवेलियन लौट गए।

एकबार के लिए ऐसा लगा था कि इंडिया बी के गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी कर ली है लेकिन फिर किशन और बाबा इंद्रजीत के बीच 189 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसमें किशन ने लगातार आक्रामक शॉट्स लगाए। साथ ही इंद्रजीत ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 78 रनों की उपयोगी पारी खेली।

किशन ने अपने 111 रनों की पारी के दौरान कुल तीन सिक्सर और 11 चौके लगाए। प्रथम श्रेणी में यह उनका सातवां शतक था। किशन ने पिछले साल कोई घरेलू मैच नहीं खेला था। लेकिन इस साल घरेलू क्रिकेट खेलना किशन की योजनाओं में शामिल था और उन्होंने दलीप ट्रॉफ़ी से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी झारखंड की तरफ़ से हिस्सा लिया और वह टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के ख़िलाफ़ एक बढ़िया शतक जड़ा था।

Advertisement

एकबार के लिए ऐसा लगा था कि इंडिया बी के गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी कर ली है लेकिन फिर किशन और बाबा इंद्रजीत के बीच 189 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी हुई, जिसमें किशन ने लगातार आक्रामक शॉट्स लगाए। साथ ही इंद्रजीत ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 78 रनों की उपयोगी पारी खेली।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार