भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की। भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

Advertisement

रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे तो आतिशबाजी के बीच दर्शक उनके नाम के नारे लगा रहे थे। रोहित ने टॉस से पहले अपने पुराने टीममेट युजवेंद्र चहल और मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी मुलाकात की।

Advertisement

जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए इस पल को बेहद खास बताया।

उन्होंने लिखा, "टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े स्टेडियम में होना बहुत अच्छा था, जब भारत ने अपना आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा का अभियान शुरू किया।"

शाह ने अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा को भी टैग किया है।

रोहित शर्मा को आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए ब्रैंड अंबेसडर नियुक्त किया है।

Advertisement

शाह ने अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा को भी टैग किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत भारत ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे। यूएसए 20 ओवर में 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार