Indian Premier League:

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस) कुलदीप यादव इस समय ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह पिछले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल पाए। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि कुलदीप को आराम करने की सलाह दी गई है लेकिन उनकी वापसी को लेकर अब तक किसी तरह का अपडेट नहीं है।

दिल्ली को अपना अगला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ खेलना है। कुलदीप की चोट संभवतः उतनी गंभीर नहीं है और वह टीम के साथ यात्रा भी कर रहे हैं।

कुलदीप ने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ पहले दो मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे। हालांकि विशाखापटनम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ वह अगले दो मैच नहीं खेल पाए।

कुलदीप की चोट पर भारतीय चयनकर्ताओं की भी नज़र होगी क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के स्पिन स्लॉट के प्रबल दावेदार हैं। कुलदीप ने आईपीएल के इस सीज़न में प्रवेश करने से पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कुलदीप को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरे मैच से खेलने का मौक़ा मिला था और उन्होंने कुल 19 विकेट झटके थे, जिसमें उनके मैच टर्निंग स्पैल भी शामिल थे।

Advertisement

रविवार को मैच खेलने के बाद दिल्ली को अपना अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ खेलना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार