गेंदबाजी ऑलराउंडर जेम्स हैरिस ने 19 साल के करियर के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। महज 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले हैरिस ग्लैमरगन और मिडिलसेक्स के लिए खेले। इसके बाद वह प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) के चेयरमैन बने।
हैरिस ने अपने करियर की शुरुआत और अंत ग्लैमरगन में ही किया। मई 2007 में नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले हैरिस ने अपने दूसरे मैच में 10 विकेट निकाले थे। यह काउंटी चैंपियनशिप का मैच था, जिसमें उन्होंने 118 रन देकर 12 विकेट हासिल किए। मिडिलसेक्स में जाने के बाद साल 2015 में उन्होंने डरहम के खिलाफ 34 रन देकर 9 विकेट लिए थे।
दाएं हाथ का यह खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने के काफी करीब पहुंचा। हैरिस ने अंडर-19 और इंग्लैंड लायंस टीमों के लिए खेला। साल 2013 में न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए उन्हें पूरी टीम में भी शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका। हैरिस साल 2021 से 2025 तक दो बार पीसीए के चेयरमैन रहे।
संन्यास की घोषणा के बाद 35 वर्षीय हैरिस ने कहा, "यह बताना मुश्किल है कि इस खेल ने मुझे कितना कुछ दिया है। 16 साल की उम्र में एक सपना लेकर शुरुआत करने से लेकर दो दशकों से ज्यादा समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने तक, मेरा यह सफर बहुत ही शानदार रहा है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे यह सफर तय करने का मौका मिला। क्रिकेट ने मेरी जिंदगी को बहुत हद तक संवारा है।"
दाएं हाथ का यह खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने के काफी करीब पहुंचा। हैरिस ने अंडर-19 और इंग्लैंड लायंस टीमों के लिए खेला। साल 2013 में न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए उन्हें पूरी टीम में भी शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका। हैरिस साल 2021 से 2025 तक दो बार पीसीए के चेयरमैन रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
हैरिस ने कहा, "मैं ग्लैमरगन में सभी को आने वाले सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि मुझे पता है कि सीजन की शुरुआत से ठीक पहले का यह समय आदर्श नहीं है, लेकिन यह बेशक मेरे और मेरे परिवार के लिए सही कदम है। मैं क्लब को उनकी समझदारी के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं इस खेल को उन सभी चीजों के लिए गहरी कृतज्ञता के साथ छोड़ रहा हूं जो इसने मुझे दी हैं। साथ ही, मैं भविष्य में आने वाली चीजों को लेकर भी उत्साहित हूं।"